मूनमून सेन की दो अति ख़ूबसूरत बेटिया:राइमा सेन और रिया सेन


मूनमून सेन की दो अति ख़ूबसूरत बेटिया, राइमा  सेन और रिया सेन, आजकल क्या कर रही है?

पहले बात करते हैं खबरों में ज्यादा छाने वाली रिया सेन।  हम सब जानते है की हिंदी फिल्मो में काफी  गरम सीन्स करने के बाद भी रिया को सफलता नहीं मिली।  साउथ की फिल्मो (जहा गोरी चमड़ी वाली उत्तर भारतीय अभिनेत्रीओ की अच्छी मांग है) में भी बॉलीवुड फिल्मो जैसा ही हुआ।  कुछ दाल नहीं गली।  लेकिन बंगाली फिल्मो में रिया ने अच्छा खासा नाम कमाया हैं।

रिया सेन


लेकिन बॉय फ्रेंड के मामले में रिया को नॉन-बंगाली लड़के ही पसंद आये है।  कुछ समय पहले उनका अमीषा पटेल के फ्लॉप एक्टर भाई अस्मित पटेल के साथ अफेयर की खबरें बहुत गरमाई थी।  आजकल सुनने में आया है की रिया ने कोई नया बॉयफ्रेंड पसंद किया है।  शायद फिरंग है।  कुछ दिन पहले से उनकी इस नए बॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया में दिख रही हैं।  यह अंग्रेजी फुटबॉलर डेविड बेकहम जैसा दिखने वाला बॉयफ्रेंड कौन है यह रहस्य अभी तक बना रहा है। 

राइमा सेन 
और अब बात करे राइमा सेन की। राइमा अपनी बहेन रिया से थोड़ी  ज़्यादा कामयाब रही। लेकिन कलात्मक फिल्मो में, नाकि आम बॉलीवुड फिल्मो में। उनकी शरुआत अच्छी रही।  उनकी  "गॉडमदर" और "दमन" में काफी तारीफ़ हुई लेकिन बड़ी बॉलीवुड फिल्मो के दरवाज़े उनके लिए कभी नहीं खुले।  वह भी बंगाली फिल्मो में बड़ा डंका मार रही है। आजकल वह "बॉलीवुड डायरीज़" मैं एक वैश्या का रोल कर रही हैं। 

सं २०१३ मैं कलकत्ता के अंग्रेजी दैनिक "टाइम्स ऑफ़ इंडिया" के मुताबिक उस शहर के मर्दो को राइमा सेन नंबर वन औरत लगती है।  हम सहमत हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें